पश्चिम बंगाल : ट्रेन की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत

feature-top

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा हाथी और उसके बच्चे सहित तीन हाथियों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन संदीप सुंदरियाल ने बताया, "झारग्राम जिले में सरडीहा और बंशटोला स्टेशनों के बीच रेलवे पटरियों पर तीन हाथियों - एक मादा हाथी, उसका बच्चा और एक वयस्क हाथी - की मौत हो गई।"


feature-top