राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा में हुई हाथापाई की निंदा करी
19 Jul 2025
, by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र विधानसभा में दो विधायकों के समर्थकों के बीच हुई हाथापाई के एक दिन बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "हमारे महाराष्ट्र को क्या हो गया है?"
अपने समर्थकों का बचाव करते हुए उन्हें "महाराष्ट्र के सैनिक" कहते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मराठी भाषा के अपमान के ख़िलाफ़ "हाथ उठाए"।
"जब मेरे महाराष्ट्र के सैनिक मराठी भाषा के लिए या किसी मराठी व्यक्ति के अपमान के ख़िलाफ़ हाथ उठाते हैं, तो हम पर और हमारी पार्टी पर हमला करने वाले लोग अब कहाँ छिपे हैं?" ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
