राज ठाकरे ने बीजेपी नेता निशिकांत दुबे को दी चुनौती

feature-top

राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुंबई आ जाएं, हम उन्हें समंदर में डुबो-डुबो के मारेंगे। राज ठाकरे ने हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर भी कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री हिंदी के लिए लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार को आत्महत्या करना है तो करे। देवेंद्र फडणवीस लागू करके देखो तो..। राज ठाकरे ने कहा कि हिंदी बोलने वाले लोग महाराष्ट्र में नौकरी करने क्यों आते हैं? अगर हिंदी बोलने वाले को दूसरे जगह जाना पड़ता है तो इसका क्या फायदा?

हिंदी किसी की मातृभाषा नहीं है। कल जिसको कान के नीचे मारा उसको पूछना की उसकी भाषा क्या है? हिंदी ने देश में करीब 250 भाषाओं को मार दिया है।

बिहार में आज भी लोग अपनी मातृभाषा बोलते है हिंदी नहीं। हनुमान चालीसा हिंदी नहीं अवधि में है। मुझे सभी भाषाओं से प्यार है। महाराष्ट्र में सभी नेताओं से अच्छी मेरी हिंदी है। लेकिन नही बोलूंगा जाओ..।


feature-top