छत्तीसगढ़ : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार पर जंगलों को अडानी समूह को सौंपने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, पिछले 11 वर्षों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि यह जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने का तरीका है। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।


feature-top