पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

feature-top

पाकिस्तान हवाईअड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि एक महीने के लिए, यानी 24 अगस्त तक बढ़ा दी है।

नोटम (एयरमैन को जारी नोटिस) के अनुसार, "भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित किसी भी विमान, या भारतीय स्वामित्व वाली या पट्टे पर ली गई सैन्य और नागरिक उड़ानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"


feature-top