राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित कोरिया नगर सेना के नायक महेश मिश्रा

feature-top

कोरिया नगर सेना में नायक के पद पर कार्यरत महेश मिश्रा को इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। महेश मिश्रा को इस राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ नगर सेना से इस वर्ष यह सम्मान प्राप्त करने वाले एकमात्र नायक हैं। पिछले 18 वर्षों से ट्रैफिक मैन के रूप में लोकप्रिय महेश मिश्रा ने अब तक स्वयं के खर्च पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरूकता शिविर आयोजित कर, स्कूलों और कॉलेजों में हजारों युवाओं को प्रशिक्षित किया है।

उन्होंने जिला, संभाग और राज्य स्तर पर लगभग 4 लाख लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है।


feature-top