- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : 22 जुलाई को प्रदेशभर में चक्का जाम करेगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ : 22 जुलाई को प्रदेशभर में चक्का जाम करेगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में जंगलों की अंधाधुंध कटाई को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया था।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दबाने के लिए ही ईडी ने उनके घर छापेमारी की और उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया। भूपेश बघेल ने इसे भाजपा की "सोची-समझी राजनीतिक साजिश" करार दिया और कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि बस्तर के बहुमूल्य खनिज संसाधनों को अडानी समूह को सौंपने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा की कि 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी और सभी प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट नहीं होने देगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं और पार्टी भूपेश बघेल और उनके परिवार के साथ खड़ी है।
उन्होंने दावा किया कि योग के नाम पर भाजपा सरकार ने केवल एक साल में 11 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि कांग्रेस सरकार ने पांच साल में महज साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए थे।
उन्होंने इसे खुला भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में ऐसे सभी मुद्दों पर आंदोलन तेज करेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक मौजूद रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
