- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा : एसईसीएल मुख्यालय में भू-विस्थापित महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन
कोरबा : एसईसीएल मुख्यालय में भू-विस्थापित महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में एक असाधारण दृश्य देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने रोजगार की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल द्वारा उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई है, लेकिन आज तक उन्हें किसी प्रकार का रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया। महिलाओं ने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार खदान क्षेत्र में प्रदर्शन और हड़ताल कर चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
इतना ही नहीं, कंपनी प्रबंधन द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 से 25 महिलाओं और बच्चों को जेल भेज दिया गया था। इस बार भू-विस्थापितों ने सीधे एसईसीएल मुख्यालय का रुख करते हुए कार्यालय परिसर का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया जाता, वे कार्यालय परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेंगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
