बिलासपुर में रसूखदार युवाओं की मनमानी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ प्रभावशाली युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलकर अवहेलना की।

यह मामला बिलासपुर-रायपुर हाईवे का है, जहां वेदांश शर्मा नामक युवक और उसके दोस्तों ने अपनी महंगी कारों के साथ सड़क पर रील्स और फोटोशूट किया। जानकारी के अनुसार, इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

बताया जा रहा है कि वेदांश शर्मा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के करीबी माने जाते हैं और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा का बेटा है। वेदांश ने हाल ही में दो नई लग्जरी कारें खरीदीं और इसी मौके को खास बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर हाईवे पर ड्रोन और प्रोफेशनल कैमरे के जरिए फोटोशूट की योजना बनाई।

इस दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर वाहनों को रोका गया और खुलेआम वीडियो शूट किए गए।


feature-top
feature-top