जम्मू-कश्मीर : पीपुल्स कॉन्फ्रेंस नेता बिलाल गनी लोन ने हुर्रियत को बताया अप्रासंगिक

feature-top

जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक समय हुर्रियत के सक्रिय चेहरों में शामिल रहे कई पूर्व अलगाववादी नेता अब न केवल मुख्यधारा से जुड़ गए हैं, बल्कि कश्मीर के युवाओं को भी हुर्रियत से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

पूर्व अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता बिलाल गनी लोन ने स्पष्ट कहा कि आज के समय में हुर्रियत पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा अगर आप आज की तारीख में देखें, तो हुर्रियत का कश्मीर में कोई वजूद नहीं बचा है। इसका अब कोई काम नहीं रह गया। बिलाल लोन ने यह भी स्वीकार किया कि एक समय था जब लोगों को हुर्रियत पर भरोसा था, लेकिन समय के साथ वह भरोसा टूट गया।


feature-top