पांच साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, अब जनता को कर रहे परेशान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

feature-top

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और 22 जुलाई को कांग्रेस द्वारा घोषित चक्काजाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम साय ने कहा कि ईडी एक केंद्रीय जांच एजेंसी है, और उसकी कार्यवाही पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस एक स्वतंत्र पार्टी है, वह जो चाहे कर सकती है। लेकिन यह वही पार्टी है जिसने पिछले पांच वर्षों में 36 झूठे वादे किए, जिनमें से कोई भी पूरा नहीं किया।

अब जब उनके कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, तो वे जनता को सड़कों पर उतारकर परेशानी में डालने की कोशिश कर रहे हैं। साय ने आगे कहा कि चक्काजाम जैसी गतिविधियों से जनता को असुविधा होती है।

जब सरकार में थे तब कोई काम नहीं किया, अब जनता को तकलीफ देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून अपना कार्य कर रहा है और जांच एजेंसियों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।


feature-top