कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला

feature-top

कर्नाटक के मैसुरु में आयोजित एक भव्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला।

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने अब तक 42 देशों की यात्रा की है, लेकिन वे एक बार भी मणिपुर नहीं गए, जहां महीनों से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। खरगे ने प्रधानमंत्री पर संविधान की अनदेखी और उसके मूल सिद्धांतों को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, मोदी जी, आपने संविधान को नमन कर संसद में प्रवेश किया, उसी संविधान के बल पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने लेकिन आज आप उसी संविधान की हत्या कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान में संशोधन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए देशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस मिलकर संविधान को बदलना चाहते हैं। वे बार-बार इसके संशोधन या उसे फिर से लिखने की बात करते हैं। लेकिन देश की जनता उन्हें ऐसा कभी नहीं करने देगी। अगर हम चुप रहे, तो एक दिन हमारे सारे अधिकार हमसे छीन लिए जाएंगे।


feature-top