कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त

feature-top

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार एक गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा मांड्या जिले के श्रीरंगपटना क्षेत्र में टी.एम. होसुर के पास गौडाहल्ली के निकट एक्सप्रेसवे पर हुआ।

उनके काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर दूसरी सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत पाँच एस्कॉर्ट कर्मी घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और हादसे के तुरंत बाद उन्होंने घटनास्थल पर रुककर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।


feature-top