नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा तो बेटे को मुख्यमंत्री बना दें : राबड़ी देवी

feature-top

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, अभी इस मुद्दे पर खुद निशांत या उनके पिता नीतीश कुमार ने अब तक कुछ नहीं कहा है। इस बीच अब राजद की नेता और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को एक सलाह दे दी है।

बिहार में अपराध के मुद्दे पर राबड़ी देवी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह नहीं संभल रहा है इसलिए उन्हें अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।


feature-top