शहीद दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।

feature-top

अपने भाषण में अभिषेक बनर्जी ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे एक दिन भाजपा नेताओं को भी "जय बांग्ला" कहने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह समय पर अंकित एक चुनौती है।

अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि पहले भाजपा 'जय श्रीराम' कहती थी, अब 'जय माँ दुर्गा' और 'जय माँ काली' कह रही है। अगला नारा 'जय बांग्ला' होगा, और भाजपा को वही कहना पड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा दो 'ई' के सहारे चल रही है एक है चुनाव आयोग और दूसरा ईडी।

feature-top