महायुति सरकार के चार मंत्री हनी ट्रैप में फंसे: संजय राउत का दावा

feature-top

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि महायुति सरकार के चार मंत्री एक हनी ट्रैप में फंसे हुए हैं।

राउत ने आरोप लगाया कि इस कथित हनी ट्रैप के पीछे प्रफुल्ल लोढ़ा नाम का व्यक्ति है, जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि प्रफुल्ल लोढ़ा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उस पर एक महिला और दो नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। संजय राउत ने लोढ़ा की बीजेपी मंत्री गिरीश महाजन के साथ एक तस्वीर भी साझा की और पूछा कि क्या भाजपा इस मामले में किसी भी नेता की भूमिका स्पष्ट करेगी?


feature-top