मुंबई : इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी

feature-top

मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित इस्कॉन मंदिर को एक फर्जी बम धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया था कि मंदिर में एक बम लगाया गया है जो 16 घंटे के भीतर फट जाएगा, यदि तमिलनाडु सरकार और पुलिस राज्य की विभिन्न समितियों की सिफारिशें लागू नहीं करते।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDDS) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर की सघन तलाशी ली। जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, और इसे फर्जी धमकी करार दिया गया।


feature-top