AIADMK से निष्कासन के कुछ घंटे बाद अनवर राजा ने थामा DMK का दामन

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। AIADMK के पूर्व सांसद और अल्पसंख्यक नेता अ. अनवर राजा ने पार्टी से निष्कासन के कुछ ही घंटों बाद DMK का दामन थाम लिया है।

AIADMK के महासचिव ई. पलानीस्वामी (EPS) ने अनवर राजा को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इसके तुरंत बाद उन्होंने DMK में शामिल होने की घोषणा कर दी, जो वर्तमान में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी है।


feature-top