बिलासपुर : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद वेदांश शर्मा समेत युवकों पर FIR

feature-top

बिलासपुर में नेशनल हाईवे-130 को लग्जरी कारों से जाम करने के मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेदांश शर्मा सहित रसूखदार युवकों पर FIR दर्ज कर सभी महंगी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

जल्द ही गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। बताया गया कि युवकों ने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर वीडियो शूट किया था, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।

पहले पुलिस ने महज 2-2 हजार का चालान किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने और हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद कार्रवाई तेज हुई।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने इसे कानून व्यवस्था को चुनौती बताया और सरकार से जवाब मांगा। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर बीएनएस की धाराओं 126(2), 285, 3(5) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।


feature-top