पुजा खेडकर का नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द

feature-top

महाराष्ट्र के नासिक संभागीय आयुक्त ने आईएएस प्रशिक्षु पुजा खेडकर का नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में झूठे दस्तावेज़ों और गलत जानकारी के आधार पर आरक्षण का लाभ लेते हुए सफलता प्राप्त की।

नासिक के संभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम ने खेडकर का प्रमाणपत्र रद्द करते हुए बताया कि उन्होंने एक महीने से भी पहले इस प्रमाणपत्र के लिए खेडकर का आवेदन खारिज कर दिया था।

अब खेडकर ने इस निर्णय के खिलाफ राज्य के ओबीसी विभाग के सचिव, अप्पासाहेब धुलाज के समक्ष अपील की है।


feature-top