नारायण राणे के खिलाफ मामला बंद, सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी जानकारी

feature-top

महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद नारायण राणे के खिलाफ दर्ज मामले में वह रिपोर्ट दाखिल कर रही है। इसका मतलब है कि पुलिस को इस मामले में न तो पर्याप्त सबूत मिले हैं, और न ही यह मामला झूठा पाया गया इसलिए जांच अब बंद की जा रही है।

यह मामला साल 2021 का है, जब राणे ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान दिया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ठाकरे के भाषण को लेकर राणे ने कहा था "यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आज़ादी का साल ही नहीं पता।

वह भाषण के दौरान पीछे झुककर पूछ रहे थे कि कितने साल हुए हैं आज़ादी के। अगर मैं वहां होता, तो एक थप्पड़ मार देता।"


feature-top