अमृतसर में वकील पर फायरिंग, हालत गंभीर

feature-top

अमृतसर के जंडियाला गुरु के रहने वाले वकील लखविंदर सिंह पर आज उस वक्त जानलेवा हमला हुआ, जब वह जिला अदालत परिसर जा रहे थे।

तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को रास्ते में रोका और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उन्होंने बिना किसी हिचक के कई गोलियां चलाईं।

लखविंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


feature-top