उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया

feature-top

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीते शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद X पर ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा- "श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"


feature-top