महाराष्ट्र : मराठी भाषा विवाद पर राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का बड़ा बयान

feature-top

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने हाल ही में मराठी भाषा विवाद पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा "हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखने का प्रयास करना चाहिए और साथ ही अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए।

 उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मैं स्वयं हिंदी को ठीक से नहीं समझ पाता, और यह मेरे लिए एक प्रकार की बाधा है। इसीलिए मैं मानता हूं कि हमें जितनी अधिक भाषाएं सीख सकें, उतना अच्छा है।

परंतु, इसके साथ-साथ हमें अपनी मातृभाषा का भी सम्मान करना चाहिए और उस पर गर्व होना चाहिए।


feature-top