ट्रिब्यूनल ने ₹199 करोड़ की कर मांग को चुनौती देने वाली कांग्रेस की अपील खारिज करी

feature-top

आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने कांग्रेस पार्टी की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उसने आकलन वर्ष 2018-19 के दौरान ₹199.15 करोड़ की आय पर आयकर छूट की मांग की थी।न्यायाधिकरण ने आयकर अधिनियम की धारा 13ए की शर्तों का उल्लंघन होने के आधार पर कांग्रेस पार्टी के छूट के दावे को खारिज कर दिया।


feature-top