मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का समग्र और प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस अभियान को लेकर सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशात्मक पत्र जारी किया गया है। यह अभियान प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक की सभी शासकीय शालाओं में संचालित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना, और शैक्षणिक वातावरण में सुधार लाना है।


feature-top
feature-top