वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवा रायपुर में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय निखिल कश्यप सुबह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान सत्य साईं अस्पताल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


feature-top