स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का DKS अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण

feature-top

राजधानी रायपुर के DKS अस्पताल में बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे पहुंचे मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने महिला मरीजों और बच्चों से विशेष रूप से बातचीत कर उनके उपचार और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण प्रणाली, चिकित्सकीय जांच व्यवस्था, ऑपरेशन थियेटर की स्थिति, वार्ड व्यवस्था जैसी अहम सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।


feature-top