सरकारी आवास लाइसेंस शुल्क न चुकाने पर किरण खेर को नोटिस

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद किरण खेर को चंडीगढ़ में सरकार द्वारा आवंटित एक मकान के लिए लाइसेंस शुल्क के रूप में 12.76 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

चंडीगढ़ स्थित सहायक नियंत्रक (वित्त एवं नियंत्रक) किराया कार्यालय ने अपने नोटिस में किरण खेर को सेक्टर 7 स्थित टी-6/23 मकान के लिए लाइसेंस शुल्क का तुरंत भुगतान करने का निर्देश दिया है, अन्यथा 12% वार्षिक ब्याज भी लगाया जाएगा।


feature-top