कोरबा : कुसमुंडा कोयला खदान में ओवरलोडिंग का मामला उजागर

feature-top

कोरबा जिले की एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में कोयले की अवैध ढुलाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीती रात खदान से कोयला लोड कर बाहर निकल रहे चार ट्रकों को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान इन ट्रकों में कुल 84 टन अतिरिक्त कोयला पाया गया।

जानकारी के अनुसार, खदान प्रबंधन के रोड सेल विभाग के अधिकारियों को संदेह हुआ कि कुछ ट्रक ओवरलोडेड हैं। शक के आधार पर ट्रकों को रोका गया और वेब्रिज में दोबारा वजन कराया गया। जांच में पाया गया कि एक ट्रेलर में 20 टन और कुल चारों ट्रकों में 84 टन कोयला अधिक लदा हुआ था।

कोयले की इस गुपचुप ढुलाई पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खदान प्रबंधन ने ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद ट्रकों को कुसमुंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चारों ट्रक चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


feature-top