नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बने, इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं।


feature-top