ओबीसी की रक्षा वैसी नहीं कर पाया जैसी करनी चाहिए थी - राहुल गांधी

feature-top

दिल्ली में कांग्रेस के भागीदारी न्याय सम्मेलन के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि उन्होंने ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा सही तरीके से नहीं की। उन्होंने कहा, "मैं 2004 से राजनीति में हूं। पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मैंने गलती की।

अगर मुझे ओबीसी के इतिहास और मुद्दों की समझ होती, तो मैं उसी समय जातिगत जनगणना करवा देता। यह मेरी गलती है, कांग्रेस पार्टी की नहीं। अब मैं इसे सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में ज़रूरी कदम बताते हुए, सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार देने की बात कही।


feature-top