जम्मू-कश्मीर : पुंछ में लैंडमाइन विस्फोट, एक अग्निवीर शहीद, दो घायल

feature-top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में एक अग्निवीर जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब सैनिक गश्त पर थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


feature-top