भारत ने मालदीव को ऋण सुविधा देने की घोषणा करी : प्रधानमंत्री मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वीपीय राष्ट्र को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता की घोषणा के बाद कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के साथ व्यापार, रक्षा और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने पर केंद्रित व्यापक वार्ता के बाद यह टिप्पणी करी।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा ने भारत-मालदीव संबंधों में एक बड़े बदलाव को चिह्नित किया, जो लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद आया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि दोनों देश एक द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे और एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हो चुकी है।


feature-top