चार के बदले 40 विधायक छीनेंगे : वीआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी

feature-top

विकासशील इंसान पार्टी, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि जिन लोगों ने हमारे चार विधायक ले लिए हम इनके 40 विधायक छीन लेंगे।

फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में मुकेश सहनी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

2022 में वीआईपी के चार विधायकों में से तीन राजू सिंह(वर्तमान पयर्टन मंत्री), सुवर्णा सिंह और मिश्रीलाल यादव पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए जबकि मुजफ्फरपुर बोचहां के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद उनके बेटे अमर पासवान को राजद ने टिकट दिया। बोचहां उपचुनाव में अमर पासवान की जीत हुई।


feature-top