बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर सीएम स्टालिन का हमला

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने इस प्रक्रिया को "व्यवस्था में सुधार नहीं, बल्कि एक खतरनाक प्रयास" करार दिया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखे शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने लिखा "एसआईआर सुधार के बारे में नहीं है। यह चुनावी परिणामों को गढ़ने की एक साज़िश है। आग से मत खेलो। लोकतंत्र के लिए किसी भी खतरे का हम डटकर विरोध करेंगे।"


feature-top