कंबोडिया के खिलाफ संघर्ष में थाई नौसेना भी शामिल, मृतकों की संख्या बढ़ी

feature-top

थाईलैंड ने कहा कि उसकी नौसेना ने विवादित सीमा के एक नए मोर्चे पर कंबोडियाई हमलों को विफल करने में सेना का साथ दिया है,बढ़ते संघर्ष में मरने वालों की संख्या कम से कम 30 हो गई है।

थाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह नौसैनिक अभियान थाईलैंड के पूर्व में ट्राट प्रांत में तीन अलग-अलग जगहों पर कंबोडियाई सैनिकों के घुसपैठ के बाद शुरू हुआ। बयान में कहा गया कि थाई समुद्री बलों का जवाबी अभियान थाई क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे कंबोडियाई सैनिकों को पीछे धकेलने में सफल रहा।

मंत्रालय ने कहा, "थाईलैंड अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ है। आक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"


feature-top