- Home
- टॉप न्यूज़
- चैतन्य कांग्रेस में हों या न हों, हमला कांग्रेस परिवार पर है : सचिन पायलट
चैतन्य कांग्रेस में हों या न हों, हमला कांग्रेस परिवार पर है : सचिन पायलट
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे और सेंट्रल जेल में शराब घोटाले में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने के बाद पायलट ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
सचिन पायलट ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं केवल विरोधियों के पीछे लगाई जा रही हैं।
भाजपा के इस तर्क पर कि चैतन्य बघेल कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, फिर भी कांग्रेस उनके पीछे क्यों खड़ी है पायलट ने जवाब दिया कि भूपेश बघेल और उनके परिवार पर हमला दरअसल कांग्रेस पर हमला है। ये सीधी राजनीति है। भूपेश को घेरने के लिए उनके बेटे को निशाना बनाया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
