बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी ने बनाई नई टीम

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

औरंगाबाद से सांसद एवं लोकसभा में राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।

वहीं, सुधाकर सिंह को राजद किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है, वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर से सांसद हैं।


feature-top