गजपति राजू ने गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली

feature-top

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू ने गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया। राजू को राजभवन में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


feature-top