राहुल गांधी के भाग्य में ही माफी मांगना लिखा है : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

feature-top

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो हमेशा बहुत देर से चीजों को समझते हैं।

पहले राहुल गांधी ने आपातकाल के लिए माफी मांगी, फिर 1984 सिख दंगों को लिए माफी मांगी और अब ओबोसी समुदाय से माफी मांग रहे हैं।

माफी मांगना उनके भाग्य में लिखा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) राफेल पर माफी भी मांगी थी।

और मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए।दस साल बाद, राहुल गांधी आज जो कर रहे हैं उसके लिए फिर से माफी मांगेंगे। माफी मांगना ही उनकी नियति लगती है।


feature-top