9 सितंबर से होगी एशिया कप की शुरुआत

feature-top

एशिया कप 2025 की तारीखों और स्थान का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जानकारी दी।

कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर 2025 के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।

हालांकि पाकिस्तान इस बार आधिकारिक मेज़बान है, लेकिन बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की साझा सहमति के तहत टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थान यानी UAE में होगा। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव को देखते हुए लिया गया है।


feature-top