मुसलमानों को घुसपैठिया बताकर परेशान किया जा रहा है : असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

असम और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बंगाली भाषी मुस्लिमों को हिरासत में लिए जाने के मामलों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को जबरन बंदूक की नोक पर बांग्लादेश भेजा जा रहा है, जो पूरी तरह से संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, इन लोगों को केवल इसलिए घुसपैठिया कहा जा रहा है क्योंकि ये गरीब हैं और पुलिस-जांच के खिलाफ लड़ने की क्षमता नहीं रखते।

उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को विदेशी बताकर हिरासत में लिया जा रहा है, वे सबसे कमजोर वर्ग से आते हैं कोई कूड़ा बीनने का काम करता है, तो कोई घरों की साफ-सफाई। ओवैसी ने कहा कि सरकारें मुसलमानों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं और केवल कमजोरों पर जोर आजमाइश कर रही हैं।


feature-top