- Home
- टॉप न्यूज़
- केंद्र सरकार ने सभी स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट के दिए निर्देश
केंद्र सरकार ने सभी स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट के दिए निर्देश
राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से सात मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के सभी स्कूल भवनों और उनसे जुड़ी जनसुविधाओं की तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि यह ऑडिट वर्ष 2021 में स्कूलों के लिए जारी सुरक्षा एवं संरक्षा दिशा-निर्देशों और वर्ष 2016 के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। इसमें स्कूल भवनों की संरचनात्मक गुणवत्ता के साथ-साथ आग और अन्य आपात स्थितियों से बचाव की तैयारियों की भी गहन जांच होनी चाहिए।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह सुरक्षा ऑडिट सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा। इसके साथ ही राज्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, जिनमें बच्चों की जान जोखिम में पड़े।
शिक्षा मंत्रालय ने इस हादसे को गंभीर सुरक्षा चूक बताया है और कहा है कि ऑडिट के दौरान यदि किसी भी प्रकार की खामी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
