ओबीसी समुदाय के लिए राहुल गांधी बन सकते हैं दूसरे अंबेडकर: कांग्रेस नेता उदित राज

feature-top

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी ओबीसी समुदाय के लिए 'दूसरे अंबेडकर' साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को यह समझना होगा कि इतिहास बार-बार अवसर नहीं देता।

उदित राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा तालकटोरा स्टेडियम में राहुल गांधी ने जो बातें कही हैं, ओबीसी समुदाय को उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए। यदि वे राहुल गांधी का समर्थन करते हैं, तो वह उनके लिए दूसरे अंबेडकर साबित हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा नेताओं ने इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस को दलितों और ओबीसी समुदाय के नाम पर राजनीति बंद करनी चाहिए।


feature-top