बिहार में अपराध की बहार, सरकार लाचार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

feature-top

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि राज्य में पिछले 7 दिनों में 97 हत्याएं हुई हैं।

तेजस्वी ने लिखा, बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री सब बेकार हैं।

उन्होंने जिन घटनाओं का हवाला दिया, उनमें समस्तीपुर में कैदी और सरपंच की हत्या, सारण व मुजफ्फरपुर में कारोबारियों की हत्या, गया में बुजुर्ग की अपहरण के बाद हत्या, बेगूसराय में व्यवसायी की हत्या, पटना में महिला को गोली मारना, और दो भाइयों पर फायरिंग शामिल हैं।

तेजस्वी इससे पहले गया में एंबुलेंस में युवती से गैंगरेप की घटना को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला कर चुके हैं और बिहार को 'राक्षसराज' बताया था।


feature-top