सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान

feature-top

उत्तर प्रदेश के बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने दावा किया कि कांवड़ यात्रा में किसी बड़े नेता या उद्योगपति के परिवार के लोग नहीं बल्कि गांव के अनपढ़ और अंधविश्वास में फंसे लोग जाते हैं।

वहीं, उनके इस बयान पर योगी के मंत्री दयाशंकर मिश्र ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि शिव भक्त बनने के लिए पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं होती।


feature-top