छत्तीसगढ़ : भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

feature-top

डीएमएफ (जिला खनिज निधि) को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ बयान देना भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी पड़ गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो रवि भगत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है।


feature-top