सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के दावे पर ADR ने उठाए सवाल

feature-top

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आयोग पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) स्वयं गणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करते पाए गए। आरोप है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर फॉर्म भरे गए और कई ऐसे लोगों को यह संदेश मिला कि उनका फॉर्म पूरा हो चुका है, जबकि उन्होंने कोई फॉर्म भरा ही नहीं था।

याचिका में यह भी कहा गया कि चुनाव आयोग के आंकड़े अविश्वसनीय हैं, क्योंकि अधिकतर फॉर्म बिना किसी वैध दस्तावेज के जमा किए गए। सुप्रीम कोर्ट में शनिवा सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि आयोग का यह दावा कि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तथ्यात्मक रूप से गलत है।


feature-top