यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग विमान में उड़ान भरते ही आई खराबी

feature-top

यूनाइटेड एयरलाइंस की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित की जा रही थी जो वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे से जर्मनी के म्यूनिख के लिए रवाना हुई थी।

उड़ान का नंबर UA108 था। टेक ऑफ के बाद जब विमान लगभग 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तभी उसके बाएं इंजन में अचानक तकनीकी खराबी की सूचना मिली।


feature-top